पूर्वांचल प्रहरी निज संवाददाता दुलियाजान  : दुलियाजान स्थित बरुवा तिनाली के पास ऑयल इंडिया लिमिटेड के ओसीएस 5 के वेल नंबर 162 में गैस परिवाही पाइप में विस्फोट होने की घटना से ऑयल के डब्लू सीसीएल की एक कर्मचारी की मौत हो गई और चार कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार गैस परिवाही पाइप की मरम्मत के दौरान ही गैस पाइप जोरदार रूप से एक तेज आवास के साथ फट गया, जिसमे पांच कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पांचों घायलों को ऑयल अस्पताल ले जाया गया। जहां ऑयल के डब्लू सीसीएल कर्मचारी व दुलियाजान रंगागोड़ा निवासी रबीन उरांग (41) की मौत हो गई।

इसके अलावा इस घटना में अन्य चारों कर्मचारियों की पहचान ऑयल के डब्लू सीसीएल कर्मचारी शिवा दत्ता, ऑयल कर्मचारी ज्योति प्रसाद दत्ता, ऑयल कर्मचारी प्रांजल दत्ता बोरगोहाई, ऑयल कर्मचारी हीरक ज्योति गांधिया के रूप में की गई है। बताया जाता  है कि चारो घायलों में दो की स्थिति काफी नाजुक होने के नाते दो गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए डिब्रूगढ़ स्थित असम मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया और दो घायलो को ऑयल अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। आखिर किस तकनीकी की गड़बड़ी के कारण ऑयल के उक्त गैस परिवाही पाइप ब्लास्ट हो गया और एक कर्मचारी को अपनी जान गवानी पड़ी और चार कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। जो की एक तरह से उल्लेखनीय है।