नई दिल्लीः देश की सबसे बड़ी कार बनाने वाली कंपनी मारुति सुजुकी अपनी पेरेंट कंपनी सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन के साथ मिलकर एक फ्लाइंग इलेक्टि्रक कार बनाने की तैयारी कर रही है। इस इलेक्टि्रक एयर कॉप्टर को घर की छत से ही उड़ाया जा सकेगा और वहीं लैंड भी कराया जा सकेगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एसएमसीएल में ग्लोबल ऑटोमोबाइल प्लानिंग डिपार्टमेंट के असिस्टेंट मैनेजर केंटो ओगुरा ने बताया कि फ्लाइंग कार को डेवलप करने के लिए जापान के स्टार्टअप स्काइड्राइव के साथ पार्टनरशिप की गई है। इसका नाम स्काईड्राइव हो सकता है। ये इलेक्टि्रक एयर कॉप्टर यानी फ्लाइंग कार ड्रोन से बड़ी, लेकिन पारंपरिक हेलिकॉप्टर से छोटी होगी। इसमें पायलट सहित तीन लोग बैठ सकेंगे। इसका इस्तेमाल शहरी इलाकों में इलेक्टि्रक फ्लाइंग टैक्सी सर्विस के तौर पर किया जा सकेगा। कंपनी ने हाल ही में हुए ग्लोबल मोबिलिटी शो में फ्लाइंग कार का डमी मॉडल पेश किया था। कंपनी ने हाल ही में हुए ग्लोबल मोबिलिटी शो में फ्लाइंग कार का डमी मॉडल पेश किया था। कंपनी आर्थिक कारणों से भारत में फ्लाइंग कार की मैन्युफैख्रिंग पर भी विचार कर रही है। ओगुरा ने बताया कि अभी तक कोई निश्चित समयसीमा नहीं है, हालांकि भारत में निर्माण करना उचित है। इसके लिए एविएशन रेगुलेटर डीजीसीए के अधिकारियों से बात की जा रही है। अगर हम मेक इंन इंडिया के तहत यहां आते हैं, तो फ्लाइंग कार निश्चित रूप से यहां सस्ती होगी।
मारुति सुजुकी लाएगी फ्लाइंग कार 2025 में आएगा पहला मॉडल