बसंत पंचमी का त्योहार में आपको बेर खाने को मिल जाएगा। यहां तक कि बाजार में भी आपको इस फल की भरमार मिलेगी। दरअसल, इस फल को खाना आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकता है। ये न सिर्फ इस मौसम में होने वाली फ्लू जैसी बीमारियों से बचाता है बल्कि, ये शरीर को कई प्रकार के पोषक तत्व प्रदान करता है। ये विटामिन सी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है जो कि कई बीमारियों से बचाव में मददगार है। साथ ही इसके कई अन्य फायदे भी हैं। जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
1. कब्ज में खाएं बेर : कब्ज की समस्या बनी रहती है तो आपको बेर खाना चाहिए। दरअसल, नियमित रूप से बेर का सेवन इसके लैक्सेटिव गुण के कारण मल त्याग को बढ़ावा देकर कब्ज से राहत देता है। इसके अलावा ये फाइबर से भरपूर है जो कि पानी के साथ मिलकर पेट में थोक जोड़ने का काम करता है और इससे मेटाबोलिज्म तेज होता है। जिससे कब्ज की समस्या से राहत मिलती है।
2. डायबिटीज में बेर : डायबिटीज में बेर खाना आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकता है। बेर के फ्लेवोनाइड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स इंसुलिन प्रोडक्शन को बढ़ाते हैं जो कि शुगर मेटाबोलिज्म में मददगार है। ये पेनक्रियाज सेल्स में भी तेजी लाते हैं और शुगर लेवल को बैलेंस करने में मदद करते हैं। तो, डायबिटीज के मरीजों को भी बेर खाना चाहिए ताकि शुगर मैनेज करने में मदद मिले।
3. दिल की बीमारियों में बेर : बेर में मैग्निशियम और पोटेशियम होता है जो कि दिल की बीमारियों से बचाते हैं। ये ब्लड सेल्स को साफ करता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है जिससे दिल का काम काज बेहतर होता है। साथ ही ये दिल के फंक्शन को बेहतर करता है और इनसे जुड़ी बीमारियों से बचाता है। तो, इन तमाम कारणों से आपको मौसम जाने से पहले बेर खा लेना चाहिए।