डिजिटल डेस्क : विधु विनोद चोपड़ा द्वारा संचालित किया गया फिल्म '12th Fail' ने रचा इतिहास। IMDb की ग्लोबल टॉप 250 फिल्मों में शामिल होने वाली एक लौटी भारतीय फिल्म बनी । सिनेमाघरों में 100 दिन पूरा कर चुकी यह फिल्म OTT प्लेटफार्म पर भी लोगों की दिल जीतने में कामयाब रही।

विक्रांत मैसी और मेघा शंकर की फिल्म 12th Fail अब बटोर रही है नई सुर्खियां। इस फिल्म ने बनाई है हॉलीवुड फिल्मों के बीच अपनी जगह । 'ओपेनहाइमर' और 'बार्बी' जैसी बड़ी फिल्मों को पछाड़कर फिल्म ने 10 में से 9.2 के साथ IMDb में शीर्ष स्थान हासिल की है । फिल्म महज 20 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी, जिसने सिनेमाघरों में 66.55 करोड़ रुपये की कमाई की और इसे सुपरहिट करार दिया गया है। 

12वीं फेल' IMDB की उन 250 टॉप फिल्मों की लिस्ट में काफी ऊपर है जहां 'स्पाइडरमैन: अक्रॉस द स्पाइडर वर्स', 'ग्लैडिएटर', 'द लॉयन किंग', 'टॉय स्टोरी' जैसी तमाम शानदार फिल्में शामिल हैं।