सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी फाइटर साल 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक रही है। ये फिल्म 25 जनवरी को थिएटर में रिलीज हुई है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की हॉट एंड सिजलिंग जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। देशभक्ति से सराबोर इस फिल्म ने पहले हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कमाई की थी, जिसे देखकर लगा कि ये फिल्म कमाई के मामले में रिकॉर्ड तोड़ेगी।

अब फाइटर के 10वें दिन यानी शनिवार के शुरुआती आंकडें सामने आ चुके हैं। फाइटर ने शुरुआत के एक हफ्ते तो छप्पर फाड़ कमाई की, लेकिन दूसरे हफ्ते में ही इसका दम निकलता नजर आ रहा है। ऐसे में अब हर दिन फिल्म की कमाई स्लो होती जा रही है। फाइटर ने 10वें दिन अभी तक 4.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।