पूर्वांचल प्रहरी डेस्कः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम दौरे के दूसरे दिन रविवार को गुवाहाटी के खानापारा वेटनरी फील्ड में पहुंचे। खानापारा में एक विशाल जनसभा में सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि उनके शासनकाल में असम आतंक मुक्त हो गई है और असम में शांति लौट आई है।

मुख्यमंत्री ने कहा पिछले तीन साल में असम में कोई आंदोलन नहीं हुआ है। असम विकास की ओर बढ़ रहा है। असम ने ब्रह्मपुत्र पर 10 पुल और 15 कैंसर अस्पताल बनाए हैं। 28.5 करोड़ लोगों को मुफ्त चावल मिला है।

अपने भाषण में मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी के असम प्रेम के कारण ही असम का विकास संभव हो सका है। किसी ने नहीं सोचा था कि असम में 23 मेडिकल कॉलेज होंगे। उन्होंने डोलाबारी-जामुगुरी चार लेन सड़क, बिश्वनाथ-गहपुर चार लेन सड़क और आज उद्घाटन होने वाली अन्य परियोजनाओं का भी उल्लेख किया।