डिजिटल डेस्क :  राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा करने के लिए अपने कदम आगे बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। उन्होंने मंगलवार को चार बड़ी घोषणाएं किए।

सीएम ने की ये घोषणाएं 

अब किसानों को मिलेंगे हर साल 8 हजार रुपए- सीएम शर्मा ने कहा कि किसानों को दी जाने वाली पीएम सम्मान निधि में दो हजार रुपए बढ़ाए गए हैं, इसके तहत अब किसानों को हर साल 6 की बजाय 8 हजार रुपए मिलेंगे। इससे सरकार पर 1300 करोड़ रुपए का भार आएगा।

गेहूं की फसल पर अब मिलेंगे 2,400 रुपए प्रति क्विटंल-वहीं, गेहूं की फसल पर किसानों को 125 रुपए क्विटंल ज्यादा मिलेंगे। गेहूं की फसल पर बोनस सहित 2,275 रुपए मिलते थे, अब 2,400 रुपए प्रति क्विटंल मिलेंगे।

बुजुर्गों की पेंशन भी बढ़ाई- वहीं, सामाजिक सुरक्षा पेंशन में भी सरकार ने 150 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है। विधवा, बुजुर्गों और परित्यक्ताओं को अब हर महीने 1,150 रुपए मिलेंगे। इससे सरकार पर 1,800 करोड़ रुपए का बोझ बढ़ेगा। 

पाक विस्थापित परिवारों को घर देने का ऐलान- प्रदेश में अनेकों पाक-विस्थापित परिवार रह रहें हैं।उनकी कई समस्याएं हैं। सरकार पाक-विस्थापित परिवारों के प्रति सहानुभूतिपूर्वक दृष्टिकोण रखते हुए उन्हें आवास सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए विशेष योजना लाएगी।