डिजिटल डेस्क : भारतीय नौसेना ने 28 और 29 जनवरी को महज 24 घंटे के अंदर अरब सागर में समुद्री लुटेरों द्वारा हाईजैकिंग की दो बड़ी कोशिशों को नाकाम किया है। भारतीय नौसैनिक युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा ने रविवार को ईरान के जहाज एफवी ईमान को बचाने के बाद एक और अभियान में जहाज अल नामी को सोमालियाई लुटेरों के शिकंजे से छुड़ाया। भारतीय नौसेना ने मछली पकड़ने वाले जहाज अल नामी और उसके चालक दल को 11 सोमाली समुद्री लुटेरों से बचाया है। इस जहाज पर 19 पाकिस्तानी नागरिक सवार थे।

इस मामले में पहले तो आईएनएस सुमित्रा ने समुद्री लुटेरों को चेतावनी दी और उन्हें जहाज छोड़ने के लिए कहा, लेकिन लुटेरे जब नहीं मानें तो भारतीय नौसेना के जवानों ने उनपर हमला बोल दिया। इस पूरी कार्रवाई में 11 समुद्री डकैत शामिल थे, जिन्हें गिरफ्तार भी कर लिया और जहाज को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

भारतीय नौसेना हिंद महासागर में नाविकों और जहाजों को सभी समुद्री खतरों से बचाने में कामयाब रही हैं। खतरे की सायरन सुनते ही तुरंत समुद्री खतरों के खिलाफ कार्रवाई करने में अपनी प्रतिबद्धता साबित की है।