सर्दियों का कहर बढ़ता जा रहा है। लगातार पड़ते कोहरे और ठंडी हवाओं के चलते लोगों की हालात खराब है। हम सब ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े, मफलर और कैप जैसी चीजें तो पहन लेते हैं पर आंखों का क्या? आंखों को तो ठंड से बचाने के लिए हम कुछ नहीं करते हैं। कई लोगों को ये बात नहीं पता होगी कि ठंडी हवाओं का सीधा असर हमारी आंखों पर भी पड़ सकता है और कई सारी परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। जानिए, आंखों में ठंड लगने पर क्या लक्षण दिखाई देते हैं और इसका इलाज क्या है। ड्राई आई : सर्दियों में आंखों का ड्राई होना आम बात होती है। इस समस्या को ड्राई आई सिंड्रोम कहा जाता है। इस स्थिति में आपको आंखों में जलन, खुजली, किरकिरापन, धुंधलापन और सिकुडऩ जैसी समस्याओं का सामना कर सकते हैं। आंखों से पानी आना : कई बार सर्द हवाओं के कारण इंसान की आंखों से बहुत ज्यादा पानी भी निकलने लगता है। इस स्थिति में आंखों में खुजली, धुंधलापन, कम दिखाई देना, पलकों में सूजन और आंखों से कीचड़ आना जैसी समस्याएं हो सकती हैं। लाइट सेंसिटिविटी : सर्दियों में आसमान अक्सर काला या धुंध से भरा होता है। ऐसे में सर्द हवाओ के कारण कई बार इंसान को लाइट सेंसिटिविटी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि इन सभी समस्याओं से बचाव के लिए आप घर से बाहर निकलते समय चश्मा पहन सकते हैं।
इस तरह से ठंड हवाओं से आंखों को बचाएं : ◾ घर से निकलते हुए सनग्लासेज जरूर लगाएं। ये चश्मे न सिर्फ धूप से बचाते हैं बल्कि सर्द हवाओं को सीधे आंखों पर लगने से भी प्रोटेक्ट करते हैं। ◾ आंखों में लूब्रिकेटिव आई ड्रॉप्स डालें, जिससे आंखों में ड्राईनेस की समस्या खत्म हो जाएगी।◾ घर और ऑफिस में जलने वाले हीटर और गर्माहट फैलाने वाली चीजों की वजह से ड्राईनेस हो जाती है। ऐसे में आंखों को मॉइश्चर देना जरूरी है। ◾ आंखों को बार-बार झपकाते रहें, जिससे कि आंखों में मॉइश्चर बना रहे। ◾ पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें, भले ही प्यास न लग रही हो। इससे आंखों में भी मॉइश्चर बना रहता है। ◾डाइट पर भी ध्यान दें। विटामिन ए, सी और ई से भरपूर फूड्स खाएं। गाजर, आंवला, मटर, सेम, चुकंदर, फूलगोभी ये सारे फूड्स आंखों के लिए फायदेमंद हैं। ◾ ऐसे फूड्स को डाइट में शामिल करें, जिसमें एंटी ऑक्सीडेंट्स हो।