डिजिटल डेस्क : क्रिकेटर निकला ठग । हरियाणा के लिए अंडर-19 क्रिकेट में खेलने वाले 25 वर्ष के मृणांक सिंह ने होटल ताज से लेकर ऋषभ पंत तक को लगाया चूना । लग्जरी लाइफस्टाइल जीने का सपना पूरे करने के लिए मृणांक ने सुना अलग-अलग योजनाएं । 

उन्होंने खुद को 2014 से 2018 आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले क्रिकेटर के रूप में पेश किया । 2022 में ठग दिल्ली के ताज पैलेस होटल में एक हफ्ते के लिए रुक कर 5.53 लाख रुपये की धोखाधड़ी की।मृणांक के चंगुल में क्रिकेटर ऋषभ पंत भी फसें। पंत को 2020-2021 में 1.63 करोड़ का चूना लगाया था। मृणांक के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी की गई थी ।

25 दिसंबर को हांगकांग भागने की कोशिश कर रहे मृणांक को दिल्ली हवाई अड्डे के इमिग्रेशन ऑफिशियल में हिरासत में लिया गया । खुदको बचाने के लिए उसके पास एक बैकअप पहचान भी थी। ठग ने कर्नाटक के आईपीएस अधिकारी के रूप में अपनी बैकअप पहचान का उपयोग करके लोगों को और इस बार इमिग्रेशन ऑफिशियल को धोखा देने का एक और नया प्रयास किया था। पुलिस ने कहा कि उसने खुद को कर्नाटक पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक आलोक कुमार बताया और गिरफ्तारी से बचने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को बुलाया और कहा, ''उसे अपने बेटे मृणांक सिंह की मदद के लिए मदद की जरूरत है जिसे दिल्ली हवाई अड्डे पर अवैध रूप से हिरासत में रखा गया है।"