डिजिटल डेस्क: मंगलवार को ईमेल के जरिए किसी अज्ञात व्यक्ति मुंबई स्थित आरबीआई बैंक सहित कई अन्य बैंक को बम से उड़ाने की धमकी दी थी. जिसके बाद से मुंबई पुलिस ने छानवीन शुरु किया था. जिसमें आज मुंबई क्राइम ब्रांच ने ईमेल भेजने वाले शख्स को गिरफ्तार किया. क्राइम ब्रांच ने मामलें में और दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

मुंबई क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी को गुजरात के वडोदरा शहर से गिरफ्तार किया है. शख्स ने ईमेल में आरबीआई के गवर्नर शशीकांत दास और भारत के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को इस्तीफे की मांग की थी. इस मामले में भी क्राइम ब्रांच व्यक्ति से जानकारी हासिल कर रही है.