गोलाघाट में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के सौजन्य से नेत्रदान के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक महीने तक विभिन्न माध्यमों के जरिए जागरूकता अभियान चलाया गया। अभामामस गोलाघाट शाखा की अध्यक्षा अंजना अग्रवाल के नेतृत्व में लोगों को मरणोपरांत नेत्रदान के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से अगस्त महीने के आरंभ से सितंबर महीने के आरंभ तक मासिक जागरूकता पखवाड़ा चलाया गया। नेत्रदान के प्रति जागरूक बनाने से संबंधित विषयों पर असमिया, हिंदी व अंग्रेजी भाषाओं के बैनर नगर के विभिन्न हिस्सों में लगाए जाने के साथ ही शाखा का सदस्याओं ने नेत्रदान टेटू बनवाने, लोगों के प्रतिष्ठानों, घरों में पहुंच कर पंपलेट बांटने के साथ ही नुक्कड़ नाटकों और वेबिनार का आयोजन के जरिए भी जागरूकता अभियान चलाया। इस आशय की जानकारी गोलाघाट शाखा की सचिव सोनिया अग्रवाल ने दी है।