वर्तमान समय में पर्यावरण का संरक्षण बेहद जरूरी है, इसको ध्यान में रखते हुए एक संस्था ने ऐतिहासिक पहल की है। संस्था द्वारा पर्यावरण के संरक्षण के लिए 800 करोड़ पौधे लगाने का संकल्प लिया गया है। इस पहल की सराहना सब तरफ की जा रही है। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़े चुनौती भरे लक्ष्य का ऐतिहासिक संकल्प ट्री वार्ड संस्था द्वारा लिया गया है। ट्री वार्ड द्वारा 800 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें लक्ष्य के अनुरूप पौधरोपण की रूपरेखा भी तैयार की गई है। ऐसा पहली बार हुआ है, कि किसी संस्था ने इतने बड़े लक्ष्य को चुनौती दी है। ट्री वार्ड संस्था का प्रमुख उद्देश्य है कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए वृहद स्तर पर पौधारोपण किया जाए।

आपको बता दें कि पौधारोपण की शुरूआत ट्री वार्ड संस्था द्वारा जिले के टीपी नगर स्थित अशोक वाटिका उद्यान में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अशोक वाटिका में विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया गया। इसके साथ ही 800 करोड़ पौधों के रोपण का ऐतिहासिक संकल्प भी लिया गया। ट्री वार्ड के संस्थापक पर्यावरणविद आनंद गोयल ने बताया कि लगातार बढ़ते प्रदूषण का पर्यावरण पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। इसके दुष्परिणाम भी सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के बिना जीवन कठीन परिस्थितियों में पड़ जाएगी।

उन्होंने कहा कि दिन-प्रतिदिन पेड़ों की कटाई, जंगलों का खत्म होना और अन्य विभिन्न कारणों से बढ़ रही पर्यावरण असुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह बड़ा संकल्प लिया गया है, ताकि हरियाली बढ़े और उससे पर्यावरण की रक्षा की जा सके। उन्होंने बताया कि पेड़-पौधों से ही हमें ऑक्सीजन मिलता है। पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण जरूरी है। ट्री वार्ड संस्था द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को पौधारोपण के प्रति जागरूक करने की योजना भी बनाई गई है। इस लक्ष्य के साथ ट्री वार्ड एक बड़े लक्ष्य की ओर अग्रसर हो रहा है।