ऑस्ट्रेलिया धरती का सबसे छोटा महाद्वीप है तो सबसे बड़ा द्वीप भी है। ऑस्ट्रेलिया का महाद्वीपीय भूभाग उत्तर से दक्षिण तक लगभग 2,300 मील (3,700 किलोमीटर) और पूर्व से पश्चिम तक 2,485 मील (4,000 किलोमीटर) है। अपने 2.97 मिलियन वर्ग मील (7.69 मिलियन वर्ग किलोमीटर) के भीतर, ऑस्ट्रेलिया पृथ्वी पर स्थलीय उत्पत्ति की सबसे पुरानी ज्ञात सामग्री का घर है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया हमेशा से इस तरह अलग नहीं था, यह कभी एक बड़े महाद्वीप का हिस्सा था। ये महाद्वीप टूटा और फिर ऑस्ट्रेलिया खुद एक महाद्वीप बना। लाइव साइंस की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया में एडिलेड विश्वविद्यालय के भूविज्ञानी एलन कोलिन्स ने कहते हैं कि ऑस्ट्रेलिया के सबसे पुराने हिस्से तीन महाद्वीप के आकार की चट्टानों के टुकड़े हैं जिन्हें क्रेटन के नाम से जाना जाता है। ये उत्तर, दक्षिण और पश्चिम ऑस्ट्रेलियाई क्रेटन हैं। इनमें सबसे बाद में पूर्वी भाग है, जो उन चट्टानों से बना है जो पिछले 500 मिलियन वर्षों में महाद्वीप के पुराने क्षेत्रों के किनारे पर बनी हैं।

ऑस्ट्रेलिया एक समय बहुत बड़े भूभाग का हिस्सा था जिसे गोंडवाना के नाम से जाना जाता था। जिसमें अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका, अंटार्कटिका, भारत और मेडागास्कर भी शामिल थे। यानी भारत और आस्ट्रेलिया एक ही महाद्वीप का हिस्सा थे। मोनाश विश्वविद्यालय की रिसर्च के अनुसार, गोंडवाना स्वयं एक समय सुपरकॉन्टिनेंट पैंजिया का हिस्सा था, जिससे वह 200 मिलियन वर्ष पहले अलग हो गया था। गोंडवाना का विघटन लगभग 180 मिलियन वर्ष पहले शुरू हुआ था। बर्लिन की फ्री यूनिवर्सिटी के अनुसार, इसके पूर्वी आधे हिस्से में ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका, भारत और मेडागास्कर शामिल थे, जो इसके पश्चिमी हिस्से से अलग हो गए, जो कि अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका से बना था।

एलन कोलिन्स के मुताबिक, गोंडवाना टूट गया क्योंकि एशिया के दक्षिणी और पूर्वी किनारों के नीचे समुद्री परत दब गई, या फिसल गई और गहरी पृथ्वी में गिर गई। यह समुद्री परत अपनी टेक्टॉनिक प्लेट के बाकी हिस्से को अपने साथ खींच ले गई और गोंडवाना का उत्तरी किनारा इस प्लेट के दूसरे छोर पर था। इससे पूर्वी गोंडवाना ने समय के साथ अधिक से अधिक हिस्सों को खो दिया। सिडनी विश्वविद्यालय के भूविज्ञानी पैट्रिस रे बताते हैं कि एक साथ एक ब्लॉक के रूप में ऑस्ट्रेलिया और अंटार्कटिका लगभग 135 मिलियन पहले गोंडवाना से अलग हो गए थे। यह ब्लॉक गोंडवाना से अलग हो गया क्योंकि इस ब्लॉक के पूर्व में एक टेक्टोनिक प्लेट ब्लॉक के नीचे दब गई थी। रे ने कहा कि 35 मिलियन वर्ष पहले ऑस्ट्रेलिया अंटार्कटिका से अलग होकर अपना महाद्वीप बन गया, जब अंटार्कटिका अंटार्कटिका से उत्तर की ओर दूर चला गया। कोलिन्स के मुताबिक, इस घटना ने दक्षिणी महासागर का निर्माण किया जो वर्तमान में अंटार्कटिका को घेरे हुए है।