हाइपरटेंशन या उच्च ब्लड प्रेशर को अक्सर साइलेंट किलर भी कहा जाता है। ऐसा तब होता है, जब धमनियों में रक्त का दबाव बढ़ जाता है। आप में बिना किसी लक्षण के आपको सालों तक उच्च रक्तचाप हो सकता है। इस वजह से भविष्य में आपको कई स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं, जिसमें दिल का दौरा और स्ट्रोक आदि शामिल हैं। इसलिए इसे नियंत्रण में रखने के लिए एक अच्छी लाइफस्टाइल का पालन करना जरूरी है। हाई ब्लड प्रेशर और लाइफस्टाइल मैनेजमेंट को लेकर न्यूट्रीशनिस्ट डॉ विशाखा शिवदासानी का कहना है किहेल्दी डाइट और स्वस्थ लाइफस्टाइल हाइपरटेंशन को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं। यहां कुछ टिप्स दिए गए हैं, जो आपको एक हेल्दी लाइफस्टाइल की दिशा में मदद कर सकते हैं।

अधिक नमक खाना उच्च रक्तचाप का कारण बन सकता है, इसलिए आपको अपनी डाइट में नमक की मात्रा को कम करना चाहिए। डाइट में फल, सब्जियां, साबुत अनाज और दालें शामिल करें। इसके अलावा कोशिश करें कि अधिकतम पोटेशियम युक्त फल और सब्जियां लें, जैसे कि केला, पालक और मटर आदि। सब्जियां और फल हाइपरटेंशन को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं क्योंकि वे पोटैशियम का अच्छा स्रोत होते हैं। आपका अत्यधिक वजन भी आपके ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है, इसलिए वजन को संतुलित रखना हाइपरटेंशन को नियंत्रित करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। अपने वेट मैनेजमेंट की तरफ ध्यान दें।

इसके लिए अपने खाने के पोर्शन को कंट्रोल में रखें और एक्सरसाइज की तरफ ध्यान दें। वजन को संतुलित रखना हाइपरटेंशन को नियंत्रित करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। नियमित व्यायाम करना स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और इससे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखा जा सकता है। सप्ताह में 5 दिन तो एक्सरसाइज जरूर करें। धूम्रपान की आदत को आपके ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकती है। इसलिए, धूम्रपान की आदत को छोड़ना स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।