प्रेग्नेंसी में महिलाओं को कई तरह की समस्याएं होती हैं। इस समय गैस होना कॉमन समस्या है। ऐसे में इससे निजात पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। जानिए, प्रेग्नेंसी के समय होने वाली गैस से छुटकारा पाने के घरेलू तरीके-

- सौंफ कई तरह की समस्याओं से निजात दिलाने में मदद करती है। गैस की समस्या से निजात पाने के लिए सौंफ का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए दिन में किसी भी समय या खाना-खाने के बाद एक चम्मच सौंफ खा सकते है।

- गैस की समस्या को कम करने में मेथी के दाने फायदेमंद होते हैं। ये पेट के लिए अच्छा माना जाता है। इसे पीने के लिए मेथी के कुछ दाने को रात को पानी में भिगो दे और सुबह छानकर पीलें। रोज मेथी का पानी पीने से कुछ ही दिनों में एसिडिटी से मिलेगी राहत।

- कई गुणों से भरपूर अदरक, प्रेग्नेंसी के समय होने वाली गैस की समस्या से निजात दिलाने में मदद कर सकती है। गैस और सीने की जलन पाने के लिए अदरक की चाय पी सकते हैं।

- नारियल पानी पीना बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। इसमें विटामिन्स और मिनरल पाए जाते हैं। प्रेग्नेंसी में नारियल पानी पी सकते हैं। ये आपके पेट को ठंडा रखेगा। इसके लिए आप सुबह खाली पेट नारियल पानी पी सकते हैं।

- पुदीने की चाय प्रेग्नेंसी में फायदेमंद साबित हो सकती है। इस चाय को पीने से डाइजेशन ठीक रहता है। प्रेग्नेंसी में गैस की समस्या से निजात पाने के लिए पुदीने की चाय पी सकते हैं।

- प्रेग्नेंसी के दौरान गैस की समस्या से बचने के लिए खाने के आधे घंटे बाद हल्का गुनगुना पानी पिएं। इससे खाना पचाने में मदद मिलेगी।