औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी को उगाना आसान है और इसका कई तरह से इस्तेमाल भी किया जाता है। तुलसी की पत्तियों को चाय और काढ़े में डालते हैं तो साथ ही इसे कच्चा भी चबाया जाता है और इसका इस्तेमाल डिटॉक्स वॉटर बनाने में भी किया जाता है। कई लोग तुलसी को प्रसाद वगैरह में भी डालते हैं। 

इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण और पाचन को बेहतर करने वाले गुण भी पाए जाते हैं। तुलसी के इस्तेमाल की सलाह आयुर्वेद में भी दी जाती है। इससे वायरल इंफेक्शंस दूर रहते हैं, इम्यूनिटी मजबूत होती है और शरीर को बैक्टीरिया से लड़ने की शक्ति मिलती है सो अलग। यहां जानिए शरीर को तुलसी के सेवन से और कौन-कौनसे फायदे मिलते हैं और इसका सेवन किन-किन तरीकों से किया जा सकता है। 

तुलसी से सेहत को मिलने वाले फायदेः-  तुलसी के सेवन से पाचन बेहतर होने में मदद मिलती है। इसके सेवन से डाइजेस्टिव सिस्टम को फायदे मिलते हैं और एसिडिटी, जी मितलाना और पेट में दर्द की दिक्कत दूर होती है। 

-ब्लड शुगर लेवल्स  कम होने में भी तुलसी के फायदे नजर आते हैं। तुलसी का सेवन करने पर इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ती है। 

-एंटी-एजिंग इफेक्ट्स के लिए भी तुलसी खाई जा सकती है। तुलसी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन सी और विटामिन ए होता है। इससे स्किन को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स से भी छुटकारा मिलता है। 

-तुलसी के सेवन से घुटनों के दर्द से राहत मिल सकती है। तुलसी की चाय बनाकर पीने पर खासतौर से फायदा मिलता है। 

-तुलसी का सेवन मौसमी दिक्कतों से छुटकारा दिलाता है। तुलसी से खांसी, जुकाम और गला दर्द की दिक्कत दूर हो सकती है।