डिजिटल डेस्क : सोशल मीडिया पर लोकसभा के सभापति पर बने मिमिक्री वीडियो का जमकर चर्चा हो रहा है। संसद में भी इसको लेकर काफी विवाद शुरू हो गया है। दरअसल, तृणमूल कांग्रेस के निलंबित सांसद कल्याण बनर्जी को एक वीडियो में नए संसद भवन के 'मकर द्वार' के बाहर सीढ़ियों पर उपराष्ट्रपति की नकल उतारते हुए दिखे गए। जिसके बाद से ही माहौल गरमाया हुआ है ।
49 सांसदों के निलंबन के दिन हास्यप्रद राहत के रूप में शुरू हुआ यह मामला एक बड़े विवाद में बदल गया क्योंकि राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति धनखड़ ने पैरोडी को "शर्मनाक और अस्वीकार्य" बताते हुए इसकी निंदा की।
तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी की मिमिक्री से उन्हें पीड़ा होने की बात पर जोर देते हुए उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि यह ''निजी हमला'' उनके किसान परिवार की पृष्ठभूमि और जाट समुदाय का अपमान है।
निलंबन को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रही भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को निशाना बनाते हुए कहा कि वो अपने फोन पर इस घटना का वीडियो बनाने में मशगूल थे । वीडियो मैं साफ साफ दिख रहा है की राहुल गांधी अपने मोबाइल पे सांसद कल्याण बनर्जी की रिकॉर्ड करने में व्यस्त थे ।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि कांग्रेस उन लोगों का समर्थन करती है जो संवैधानिक पद का मजाक उड़ाते हैं।
यह सारे मामले में जाट समाज ने भी अपनी प्रतिक्रिया जाहीर करते हुए कहा कि जाट समाज आने वाली चुनाव में इस खिल्ली का हिसाब लेंगे ।