प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया और उन्हें विकास की दिशा में आगे कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। मोदी ने चंदा देवी नाम की एक लखपति महिला से पूछा कि तुम इतना बढिय़ा भाषण दे रही हो, क्या चुनाव लड़ोगी।
बाद में बरकी में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए भी प्रधानमंत्री मोदी ने चंदा देवी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आज चंदा देवी का भाषण सुना। वह हमारी लखपति दीदी हैं।