जोरहाट : राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्वशर्मा ने आज जोरहाट सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में जिले में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने होलुंगापार में बन रही महावीर लाचित बरफुकन की विशाल प्रतिमा की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों को परियोजना का कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने एकीकृत जिला आयुक्त कार्यालय, जिला खेल स्टेडियम परिसर, जोरहाट जेल परिसर में स्वतंत्रता संग्राम पार्क, जोरहाट शहर जल आपूर्ति परियोजना, कौशल विकास केंद्र, जोरहाट विज्ञान केंद्र और तारागृह के आधुनिकीकरण, ललिटी में ब्रह्मपुत्र बांध के निर्माण और कई नए योजनाओं पर भी चर्चा की। साथ ही उन्होंने जिले कार्यांवित सभी छोटे बड़े परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने इन परियोजनाओं को तेज गति से पूरा करने पर ध्यान केंद्रित किया है।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022 के 15 दिसंबर को जोरहाट में आयोजित राज्यिक कैबिनेट बैठक में जोरहाट पर केंद्रित कई विकास योजनाओं को अपनाने का निर्णय लिया गया था। डॉ. शर्मा ने जोरहाट की अपनी यात्रा के दौरान क्षेत्र के तीव्र विकास के लिए कई योजनाओं और परियोजनाओं की भी घोषणा की तथा कई बार सार्वजनिक बैठकों में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने इनमें से प्रत्येक परियोजना के कार्यान्वयन के लिए किए गए उपायों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार इन परियोजनाओं को व्यवहारिक रूप से क्रियांवित करना चाहती है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को प्रत्येक परियोजना के कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिये।
बैठक में संबंधित विभागों ने अधिकारियों ने भाग लिया, जिन्होंने प्रस्तुतियों के माध्यम से जोरहाट में कार्यांवित की जा रही परियोजनाओं की प्रगति के बारे में मुख्यमंत्री को जानकारी दी। बैठक में जल संसाधन मंत्री पीयूष हजारिका, जनस्वास्थ्य तकनीकी मंत्री जयंत मल्लव बरुवा, सांसद तपन कुमार गोगोई, विधायक मानव डेका, जिला आयुक्त पुलक महंत, लोक निर्माण (गृह) के विशेष आयुक्त तथा विशेष सचिव राज चक्रवर्ती और लोक निर्माण (सड़क) विभाग के विशेष आयुक्त एवं विशेष सचिव चंदन शर्मा सहित कई आला अधिकारी मौजूद थे।