डिजिटल डेस्क : गुरुवार को मालवाहक जहाज पर हुई समुद्री डाकुओं की हमले को नौसेना ने कर दिया है नाकाम। यह 2017 के बाद से सोमाली समुद्री डाकुओं द्वारा किया गया पहला बड़ा हमला प्रतीत होता है। ब्रिटेन के समुद्री व्यापार संचालन ने कहा कि चालक दल ने जहाज पर नियंत्रण खो दिया था ।

भारतीय नौसेना ने अरब सागर में MV Ruen के संकट कॉल का तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए जहाज को समुद्री डाकुओं अगवा होने से बचा लिया है। नेवी अभी भी अपहरण की स्थिति पर करीब से नजर रखी हुई है।

भारतीय नौसेना अंतर्राष्ट्रीय भागीदारों और मित्र देशों के साथ इस क्षेत्र में पहले उत्तरदाता होने और मर्चेंट शिपिंग की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

ब्रिटेन के समुद्री निकाय ने जहाजों को सोमालिया के पास अरब सागर में यात्रा करते समय अलर्ट पर रहने की सलाह दी है क्योंकि क्षेत्र में समुद्री डकैती कार्रवाई समूह सक्रिय है।