नई दिल्ली : बुधवार को संसद भवन की सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली। सुरक्षा घेरा तोड़कर लोकसभा में विजिटर गैलरी से दो संदिग्ध कूद पड़े। संसद की कार्यवाही के दौरान दोनों शख्स बेंच पर चढ़कर कूदने लगे। जिसके बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आनन-फानन में सुरक्षाकर्मी दौड़े और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। सांसदों ने दोनों शख्स को घेर लिया। लोकसभा की सुरक्षा में लगे मार्शल भी तुरंत दौड़कर आए और दोनों को काबू में लिया गया।  वहीं, संसद भवन के आरोपियों की संख्या छह बताई जा रही है, यह सब लोग गुरुग्राम में रुके थे।  पुलिस को संसद की सुरक्षा चूक में 6 लोगों के शामिल होने का संदेह है जिनमें से 5 को गिरफ्तार कर लिया गया है और 1 अन्य की तलाश जारी है। 

उन्होंने दावा किया कि सभी छह एक-दूसरे को जानते थे और गुरुग्राम में एक घर में रह रहे थे। गिरफ्तार लोगों के पास से कोई मोबाइल फोन बरामद नहीं हुआ है, पूछताछ जारी है। दिल्ली पुलिस संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले में शामिल चार आरोपियों के मोबाइल फोन की तलाश कर रही है। अमोल शिंदे और नीलम संसद के बाहर पकड़े गए और सागर शर्मा और मनोरंजन लोकसभा कक्ष के अंदर पकड़े गए। जो पुलिस की गिरफ्त में हैं। पकड़े घए पांचवें व्यक्ति का नाम ललित झा है। जबकि विक्रम नामक व्यक्ति की तलाश जारी है।