दिसपुर पुलिस ने दिल्ली से मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्वशर्मा के हस्ताक्षर की जालसाजी करने वाला मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दिल्ली के एक होटल में डेरा डालकर रह रहे मूल आरोपी को दिल्ली पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसकी पहचान हातीगांव निवासी इमरान शाह हुसैन के रूप में की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार कथित दलाल इमरान शाह हुसैन ने 9 लाख रुपए की रिश्वत के एवज में शिवसागर के डिमौ के चार ठेकेदारों को जल जीवन योजना के तीन करोड़ रुपए का ठेका दिया था और उसका वर्क अर्डर भी दिया था। चार दिन पहले कथित दलाल इमरान हुसैन हातीगांव से फरार हो गया,जो दिल्ली के एक होटल में डेरा डाले हुए था। खुफिया सूचना के आधार पर दिसपुर पुलिस ने दिल्ली पुलिस की मदद से उसे होटल से गिरफ्तार किया। दूसरी ओर पुलिस ने मुख्यमंत्री के हस्ताक्षर की जालसाजी करने के मामले में भाजपा नेता राजीव कलिता को भी गिरफ्तार किया।  दिसपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक अभियान चलाकर बीती शाम गुवाहाटी के बोरझाड़ स्थित लोकप्रिय गोपीनाथ बरदलै अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से राजीव कलिता को धर दबोचा। जल जीवन अभियान के ठेके के नाम पर मुख्यमंत्री के हस्तक्षर की जालसाजी करने के आरोप में गिरफ्तार राजीव कलिता भाजपा के किसान मोर्चा के कामरूप महानगर जिले की कार्यकारिणी के सदस्य है। शून्य सहनशीलता के नारे वाली भाजपा सरकार की सत्ता में पार्टी के नेता ऐसे संगीन मामले में संलिप्त होने की खबर से चारो ओर कड़ी प्रतिक्रिया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री के हस्ताक्षर के जालसाजी कांड में शामिल होने के आरोप में बीते 9 सितंबर को दिसपुर पुलिस ने डिमौ से चार युवकों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार युवकों की पहचान जामिनी मोहन, दीप दत्त, विनीत पोद्दार व पंकज गोगोई के रूप में की गई है।