खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है हींग। अक्सर लोग तड़का में इसका इस्तेमाल करते हैं। हींग पेट से जुड़ी कई समस्याओं से लडऩे में कारगर माना जाता है। इसके साथ ही कई बीमारियों से लड़ने में भी फायदेमंद है। हींग असल में फेरूला फोइटिडा नाम के पौधे का रस होता है जिसे सुखाकर बनाया जाता है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। आइए जानते हैं हींग खाने के फायदे।
पाचन दुरुस्त रखे : जिन लोगों के अक्सर पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे कब्ज, गैस आदि होती हैं, उनके लिए हींग रामबाण है। ऐसे में लोगों को हींग का पानी पीने से काफी फायदा हो सकता है।
सर्दी-खांसी दूर करने में मददगार : मौसम में बदलाव होने के कारण होने के कारण सर्दी-खांसी, कफ से राहत दिलाने में भी हींग आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए पानी में हींग डालकर इसका गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें और इसे छाती पर मालिश करने से कफ से राहत मिलती है।
ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करे : हींग का रोजाना सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। आप इसे पानी के साथ खा सकते हैं।
सूजन से राहत : हींग में एंटी इंफ्लामेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में होने वाली सूजन को कम करने में सहायता पहुंचाता है। इससे गठिया के मरीजों को काफी फायदा हो सकता है।
ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद : हींग का सेवन करने से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है। इसमें मौजूद कंपाउंड दिल की बीमारी से भी शरीर की रक्षा करते हैं।
पीरियड्स के दर्द से आराम दिलाए : पीरियड्स को दौरान होने वाले दर्द और ऐंठन से भी हींग राहत दिलाता है।