सेहतमंद रहने के लिए हेल्दी डाइट और शारीरिक गतिविधियों के साथ ही साफ-सफाई भी काफी मायने रखती है। हमारे आसपास का माहौल और हमारी निजी स्वच्छता हमें स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। जब भी बात निजी स्वच्छता की आती है, तो लोगों के मन में सबसे पहले नहाने का विचार आता है। गर्मियों में जहां लोग बिना सोच नहाने का मन बना लेते हैं, तो वहीं सर्दियों में नहाने का विचार आते ही कंपकंपी छूट जाती है। मौसम चाहे जो भी हो, खुद को साफ रखने के लिए नहाना बेहद जरूरी होता है। यही वजह है कि सर्दियां आते ही लोग गर्म पानी से नहाना शुरू कर देते हैं। हालांकि, गर्म पानी से नहाने के कई सारे साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। ऐसे में अगर हम आपसे कहे कि गर्म पानी की जगह ठंडे पानी से नहाना आपके लिए ज्यादा फायदेमंद साबित होगा, तो क्या आप यकीन करेंगे। अगर हमारी बात सुनकर आप हैरान रह गए हैं, तो आज हम आपको बताएंगे सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने के कुछ गजब के फायदे-
क्यों चुने ठंडा पानी?: कई लोगों का मानना है कि सर्दियों में ठंडे पानी से नहाना सेहत के लिए हानिकारक होता है। हालांकि, हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो सर्दियों के दौरान ठंडे पानी से नहाना पूरी तरह से सामान्य है। इससे न सिर्फ मांसपेशियों का तनाव दूर होता है, बल्कि ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ता है और इम्युनिटी मजबूत होती है।
आइए जानते हैं इसके कुछ अन्य फायदे-इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार : अगर आप यह सुनकर आप हैरान रह गए हैं, तो आपको बता दें कि यह सच है। अगर आप ठंडे पानी से नहाते हैं, तो शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स की संख्या बढ़ जाती है और मेटाबॉलिज्म रेट भी बढ़ जाता है। दरअसल, जब आप ठंडे पानी से नहाते हैं, तो शरीर खुद को गर्म रखने की कोशिश करता है और इस प्रोसेस में व्हाइट ब्लड सेल्स रिलीज होता है, जिससे इम्युनिटी मजबूत होती है।
तनाव दूर करने में सहायक : ठंडे पानी से नहाने से हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव डालता है और व्यक्ति के मूड को बेहतर बनाता है। इस तरह ठंडे पानी से नहाने के बाद ज्यादा अधिक आराम महसूस करेंगे।
ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करे : जब हम ठंडे पानी से नहाते हैं, तो खून हमारे शरीर के सभी अंगों तक पहुंचता है, ताकि हम गर्म रह सकें। इस तरह ठंडे पानी से नहाने से आर्टरीज मजबूत होती है और ब्लड प्रेशर कम करने में मदद मिलती है। इस तरह आपको स्वस्थ रहने में मदद मिलती है।