डिजिटल डेस्क : महिला सशक्तिकरण को कई तरीकों से परिभाषित किया जा सकता है, जिसमें महिलाओं का शिक्षा, जागरूकता, साक्षरता और महिलाओं को विभिन्न सामाजिक समस्याओं के माध्यम से जीवन-निर्धारण निर्णय लेने की अनुमति देता है। उन्ही में से महिला सशक्तिकरण का एक उदाहरण हरियाणा के एक महिला ने बंदूकधारीयों को झाड़ू से भागकर दिखाया है । 

हरियाणा के भिवानी में मोटरसाइकिल पर सवार दो हमलावरों ने एक घर में घुसकर 8-10 राउंड गोलियां चलाईं। मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे डाबर कॉलोनी में गोलियाे का निशाना बना हरिकिशन नामक एक व्यक्ति। जिनको अपने ही घर में तीन बार गोलियों से वार किया गया । गोलियों की आवाज सुनकर पास ही की एक महिला ने अपनी साहस दिखाते हुए बंदूकधारियों पर डंडे से चार्ज करके बहादुरी का प्रदर्शन किया और बंदूकधारियों को भागने में सक्षम हुई ।