बिहार के शेखपुरा की दिवंगत चिकित्सक डॉ प्रेमलता के श्राद्ध कर्म के दिन परिवार के लोगों ने उनको याद करने के लिए एक अनोखी परंपरा की शुरुआत की। परिवार के द्वारा श्रद्धा कर्म में शामिल होने और अपने शोक संवेदना व्यक्तकरने के लिए आए लोगों के बीच पौधे का वितरण किया। साथ ही साथ सभी से पौधे को लगाने का निवेदन भी किया। पौधे के वितरण कर अपनी संवेदनाओं को समाज के लोगों तक पहुंचाने और पर्यावरण बचाने का संदेश देने की इस अनूठी पहल की चर्चा हो रही है। दरअसल, बरबीघा के प्रख्यात चिकित्सक डॉक्टर प्रेमलता स्त्री रोग विशेषज्ञ थी और उनकी ख्याति दूर-दूर तक रही है।
इसी बीच उनका निधन हो गया । गत शुक्रवार को श्राद्ध कर्म का आयोजन किया गया था। उनके पति डॉक्टर मुनेश्वर प्रसाद कहते हैं कि उनको याद करने के लिए इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता। इसलिए उन्होंने श्रद्धा कर्म में शामिल होने के लिए आए लोगों के बीच पौधे का वितरण किया। इसमें आम, महोगनी, अमरुद इत्यादि पौधे थे। उन्होंने बताया कि इसमें पर्यावरण को बचाने का संदेश तो है, साथ ही साथ इस माध्यम से जितने पौधे लगेंगे उतनी जगह डॉक्टर प्रेमलता की याद जीवित रहेगी।