डिजिटेल डेस्क : विदेश मंत्री एस जयशंकर और उनके ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष पेनी वोंग ने खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत के खिलाफ जस्टिन ट्रूडो के आरोपों को लेकर भारत और कनाडा के बीच महीनों से चले आ रहे तनावपूर्ण राजनयिक संबंधों पर सोमवार को चर्चा की।

भारत-ऑस्ट्रेलिया विदेश मंत्रियों की रूपरेखा वार्ता के बाद जयशंकर ने कहा - ''ऑस्ट्रेलिया के हमारे दोनों देशों के साथ अच्छे मजबूत संबंध हैं। इसलिए, यह महत्वपूर्ण था कि ऑस्ट्रेलिया इस मुद्दे पर हमारा दृष्टिकोण प्राप्त करे। जयशंकर ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया 'नियम आधारित वैश्विक व्यवस्था' की दिशा में काम करेंगे। पेरी वोंग और मैंने आतंकवाद, कट्टरपंथ और चरमपंथ के बारे में भी बात की।"