सौंफ में कैल्शियम, सोडियम, आयरन, पोटैशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। सौंफ का फल बीज के रूप में होता है इसके बीजों का कई तरह से उपयोग किया जाता है । सौंफ एक बढिय़ा माउथ फ्रेशनर होने के साथ-साथ पेट की समस्याओं के लिए बहुत फायदेमंद होती है। जानते हैं सौंफ खाना स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद हो सकता है। कई लोगों को अक्सर पेट की समस्या से परेशनी होती रहती है। लेकिन सौंफ खाने से पेट और कब्ज की शिकायत नहीं होती। मिश्री या चीनी के साथ सौंफ को पीसकर चूर्ण बना लीजिए, रात को सोते समय लगभग 5 ग्राम चूर्ण को हल्के गुनगने पानी के साथ सेवन कीजिए। पेट की समस्या नहीं होगी और गैस और कब्ज दूर होगा।
आंखों की रोशनी बढ़ाता है सौंफ : अगर किसी की आंखें कमजोर हो रही है तो सौंफ का सेवन करके आंखों की रोशनी को बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए सौंफ और मिश्री समान भाग लेकर पीस लें। एक चम्मच मात्रा सुबह-शाम पानी के साथ दो माह तक लीजिए। इससे आंखों की रोशनी बढ़ती है।
पेट खराब होने पर सौंफ खाएं : पेट खराब होने पर सौंफ खाना फायदेमंद है। रोजाना सुबह-शाम खाली पेट सौंफ खाने से खून साफ होता है, जो कि त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे त्वचा में चमक आती है।
खाने के बाद सौंफ खाना फायदेमंद : किसी भी समय कुछ भी खाने के बाद सौंफ का सेवन फायदेमंद होता है। इसके सेवन से खाना अच्छे से पचता है। सौंफ, जीरा और काला नमक मिलाकर पॉउडर बना लीजिए। खाने के बाद हल्के गुनगुने पानी के साथ इस चूर्ण को लीजिए, यह बहुत बढिय़ा पाचक चूर्ण है।
खांसी होने पर सौंफ फायदेमंद : खांसी होने पर सौंफ बहुत फायदा करता है। सौंफ के 10 ग्राम अर्क को शहद में मिलाकर लीजिए, इससे खांसी आना बंद हो जाएगा।