मोरीगांव : असम में विपक्षी दल एआईयूडीएफ के प्रमुख बदरुद्दीन अजमल पर पारंपरिक वैष्णव अंगवस्त्र 'सेलेंग' का अपमान करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने कहा कि असम सत्र महासभा ने मंगलवार को मोरीगांव जिले के लाहोरीघाट में एक बैठक के दौरान भेंट किए गए 'चेलेंग' को अपने कंधे से फेंकने के आरोप में धुबरी सांसद के खिलाफ मोरीगांव पुलिस थाने में शिकायत दी है। महासभा के सचिव बिमल चंद्र बरकटकी ने कहा कि हमारे सम्मानित  सेंलेंग का ऐसा अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमने अजमल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मोरीगांव थाने के एक अधिकारी ने कहा कि वह शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रहे हैं और कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।