पूर्वांचल प्रहरी निज संवाददाता कोकराझाड़ : जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव 2024 नजदीक आता जा रहा है,वैसे-वैसे राजनीतिक दलों की तत्परता बढऩे लगी है और दल बदल का सिलसिला तेज होता जा रहा है। इसी के तहत आज कोकराझाड़ जिला भाजपा को एक कड़ा झटका लगा है क्योंकि भाजपा जिला के पूर्व अध्यक्ष तथा वर्तमान में भाजपा प्रदेश सदस्य राजकुमार ब्रह्म सहित छह लोग बीपीएफ में शामिल हो गए। बीपीएफ में शामिल होने वाले भाजपा के प्रदेश सदस्य विप्लव देवनाथ, चिरांग जिले के भाजपा सचिव सपन मार्डी, भाजपा के चिरांग जिला भाजपा के भाषिक अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष विजय कृष्ण साहा, चिरांग जिला भाजपा के कार्यालय सचिव नवरंजन बर्मन और कांग्रेस के गर्वनेंस सचिव चंदन तरफदार बीपीएफ में शामिल हो गए। इन लोगों को सदस्यता प्रदान करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए हग्रामा महिलारी ने कहा कि बीटीसी में यूपीपीएल और भाजपा की सदस्यता छोड़कर बीपीएफ में शामिल होने की होड़ मची हुई  और अनेक यूपीपीएल नेता बीपीएफ में शामिल होने के लिए हम से और पार्टी के नेताओं से संपर्क कर रहे हैं।

समय आने पर सभी को बीपीएफ में शामिल किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा बीपीएफ किसी भी राजनीतिक दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी, लोकसभा चुनाव में बीपीएफ कोकराझाड़ और उदालगुड़ी लोकसभा चुनाव सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ेंगी। 30 नवंबर को बीपीएफ सीडब्ल्यूसी की बैठक होने वाली है जिसमें लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों पर चर्चा करने के बाद यह फैसला लिया जाए कि बीपीएफ का टिकट किसे दिया जाएगा। मार्च 2024 में उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जाएगाी। साथ ही उन्होंने ने कहा कि बाजार में अफवाह चल रहा है कि एआईयूडीएफ के साथ बीपीएफ का गठबंधन हो रहा है मगर मैं सभी को बता देना चाहता हूं कि बीपीएफ एआईयूडीएफ, कांग्रेस या भाजपा के साथ कोइ गठबंधन नहीं किया है और ना ही कोई इरादा है। इस अवसर पर बीपीएफ के विधायक रविराम नार्जरी, पूर्व बीटीसी उप प्रमुख खम्फा बरग्यारी, बीपीएफ जिला अध्यक्ष डेरहरसात बसुमतारी उपस्थित थे।