भारतीय व्यंजनों में कई ऐसी सब्जियां और मसाले इस्तेमाल किए जाते हैं, खाने का स्वाद बढ़ा देते हैं। इतना ही नहीं कई सब्जियां ऐसी भी होती हैं, जो इन पकवानों की सजावट में काम आते हैं। हालांकि, खाने में इस्तेमाल होने वाली ये सब्जियां और मसाले खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही आपकी सेहत को भी काफी फायदा पहुंचाते हैं। धनिया पत्ती इन्हीं में से एक है, जिसे लगभग हर सब्जी की सजावट के लिए इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, यह सिर्फ सजावट ही नहीं, बल्कि हमारी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। आइए जानते हैं क्या है धनिया पत्ते खाने के फायदे-
इम्युनिटी बढ़ाए : अगर आप धनिया पत्ती को सिर्फ खाना सजाने वाली सामग्री समझते हैं, तो आपको बता दें कि यह आपकी इम्युनिटी बढ़ाने में भी काफी कारगर है। छोटी सी यह पत्तियां एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं, जो हानिकारक संक्रमणों और बीमारियों से लडऩे में मदद करती हैं। इनमें एंटी-बैक्टीरियल गुण भी होते हैं, जो हमारे पूरे स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं।
दिल को बनाए सेहतमंद : धनिया पत्ती आपके दिल की सेहत के लिए भी काफी गुणकारी होता है। यह हमारे शरीर में अतिरिक्त सोडियम बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही यह हाई ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। कई अध्ययनों से पता चलता है कि धनिया पत्ती दिल की बीमारियों के जोखिम को भी कम कर सकता है। डायबिटीज में फायदेमंद : ऐसा माना जाता है कि धनिया की पत्ती में कुछ ऐसे एंजाइम्स होते हैं, तो ब्लड शुगर के लेवल को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही इसमें मौजूद हाई फाइबर कंटेंट और कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स इसे डायबिटीज के मरीजों के लिए परफेक्ट ऑफिस बनाता है।
पाचन बेहतर बनाए : अगर आप अक्सर पाचन संबंधी समस्याओं से परेशाम रहते हैं, तो धनिया पत्ती को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह आपके पचान को बेहतर बनाने में काफी मददगार है। इनमें मौजूद फाइबर की अच्छी मात्रा स्वस्थ पाचन को बढ़ावा देने में मदद करती है।