कमजोर आंखों की रोशनी आजकल हर किसी की परेशानी है गलत खान-पान प्रदूषण और गलत दिनचर्या के कारण भी अब चश्मा लगाने के लिए बुढ़ापे का इंतजार नहीं करना पड़ता आप किसी भी उम्र के हो यह समस्या कहीं ना कहीं आपको जरूर परेशान करती होगी, छोटे बच्चे भी आजकल इस समस्या से ग्रसित है लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बता रहे हैं जिससे आप अपनी आंखों की रोशनी को कुछ हद तक बचा सकते हैं। कहते है हमारे किचन में सेहत का खजाना है तो किचन की कुछ चीजे आपकी आंखों की रोशनी को कमजोर होने से बचा सकती है। आप सभी के किचन में काली मिर्च तो मौजूद तो होगी ही बस आप काली मिर्च को पीसकर शहद के साथ दो से चार बार सेवन करें इससे आपको कमजोर आंखों की रोशनी में फायदा होगा या रात में सोते समय एक चुटकी काली मिर्च को दूध में मिलाकर पिएं और काली मिर्च के पाउडर को देशी घी में मिलाकर सेवन करें आपको आराम मिलेगा। काली मिर्च में एंटी इंफ्लेमेटरी तत्व पाए जाते है जो कि आंखों के लिए लाभदायक होते हैं इसके साथ ही काली मिर्च जीवाणुरोधक और इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक होती है जिससे आंखों की रोशनी मजबूत बनी रहती है। काली मिर्च में विटामिन A और विटामिन B पाए जाते है जो आंखों के लिए लाभदायक है। 

नाईट विजन में भी लाभकारी काली मिर्च : पोटैशियम की प्रचुर मात्रा मौजूद होती है काली मिर्च में, इसके साथ ही इसमें पिपेरिन मौजूद होता है जो नाइट विजन बढ़ाने में मदद करता है ये सारे तत्व आंखों को यूवी रेज से बचाते है। 

मोतियाबिंद से बचाव : मोतियाबिंद जैसी बीमारी से बचने के लिए काली मिर्च का सेवन फायदेमंद माना जाता है। काली मिर्च में एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं। काली मिर्च की मदद से फ्री रेडिकल्स को कम करने में मदद मिलती है। आंखों के लेंस का बचाव के लिए भी काली मिर्च का सेवन करना चाहिए।