चीन में हुए एक अध्ययन में सामने आया है कि ताई ची नाम का चीनी मार्शल आर्ट का अभ्यास करने से एक गंभीर दिमाग़ी बीमारी पार्किंसन के लक्षणों को कई सालों के लिए टाला जा सकता है। पार्किंसन एक दिमागी बीमारी है, जिसमें मरीज की स्थिति धीरे-धीरे बिगड़ती चली जाती है. इससे पीड़ित व्यक्ति के लिए वक्तत के साथ अपनी शारीरिक गतिविधियों पर नियंत्रण बनाए रखना मुश्किल होता जाता है।

लेकिन जर्नल ऑफ न्यूरोलॉजी न्यूरोसर्जरी एंड साइकाइट्रिक में प्रकाशित हुए अध्ययन में दावा किया गया है कि ताई ची पार्किंसन बीमारी की गति को धीमा कर सकती है। इस अध्ययन में पार्किंसन बीमारी से पीड़ित 334 मरीजों को शामिल किया गया था।