कई गुणों से भरपूर बैंगन काफी लोगों की पसंदीदा सब्जी होती है। ये आपको हर मौसम में बहुत ही आसानी से मिल जाएगी। बैंगन जितना खाने में स्वादिष्ट होता है उतना ही सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। जी हां, इसके सेवन से वेट लॉस में मदद मिलती है, ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है साथ ही दिल की बीमारी के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इतने फायदे होने के बाद भी कुछ लोगों के लिए बैंगन का सेवन नुकसानदेह माना जाता है?
पथरी की समस्या : अगर आप पथरी यानी पेट में स्टोन की समस्या से परेशान हैं तो आपको बैंगन से परहेज करना चाहिए, क्योंकि बैंगन में ऑक्सलेट नामक तत्व पाया जाता है। ऐसे में अगर आप बैंगन का सेवन करेंगे तो आपकी परेशानी और भी बढ़ सकती है।
खून की कमी : अगर आपके शरीर में खून की कमी है तो ऐसे में बैंगन का सेवन न करें क्योंकि इसका सेवन आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। ये बॉडी में आयरन की कमी को और बढ़ा देगा जिससे आपकी समस्या और बढ़ जाएगी।
एलर्जी की समस्या : अगर आपको किसी भी तरह की एलर्जी की समस्या है तो ऐसे में बैंगन से दूरी बनाकर रखें। क्योंकि इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो एलर्जी की समस्या को और बढ़ा देंगे।
पाचन तंत्र : अगर आपका पाचन तंत्र कमजोर है या फिर अक्सर आपका पेट गड़बड़ रहता है तो ऐसे में भूलकर भी बैंगन का सेवन न करें। क्योंकि इससे आपकी समस्या और बढ़ सकती है। गैस-एसिडिटी की समस्या में भी इसका सेवन न करें।
आंखों की समस्या : अगर आपकी आंखों में किसी तरह की समस्या है या फिर आंखों में जलन है तो ऐसे में बैंगन की सब्जी या भुर्ते का सेवन बिल्कुल न करें। इसका सेवन आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है।