कुछ दिनों पहले तक महिलाओं को अधिकार देने की बात कह रहे तालिबान ने पुराने ढर्रे पर लौटना शुरू कर दिया है। तालिबान ने रविवार को लड़के और लड़कियों के साथ पढ़ाई करने पर बैन लगा दिया है। इतना ही नहीं नए तालिबानी फरमान के मुताबिक अब अफगानिस्तान में कोई भी पुरुष शिक्षण लड़कियों को नहीं पढ़ा सकेगा। एक दिन पहले ही शेख अब्दुल बाकी हक्कानी को तालिबान ने उच्च शिक्षा मंत्री नियुक्त किया था। इससे पहले अफगानिस्तान के पूर्वी हेरात शहर में यह आदेश जारी किया गया था कि लड़कियों और लड़कों को एक ही क्लास में नहीं पढ़ाया जा सकता है।