अंतरिक्ष में अक्सर हैरान कर देने वाली घटनाएं देखने को मिलती हैं। अब अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने दो विशाल ग्रहों के टक्कर के परिणाम की घटना को कैमरे में कैद किया है। वैज्ञानिकों ने इस घटना को धरती से करीब 3,600 प्रकाश वर्ष दूर रिकॉर्ड किया है। इस घटना को कैमरे में कैद करने के लिए उन्होंने नासा के आसमान की निगरानी के लिए डिजाइन किए गए अंतरिक्ष यान का इस्तेमाल किया है। वैज्ञानिकों ने इस महत्वपूर्ण खोज में दो विशाल बर्फीले ग्रहों की हिंसक विलय के बारे में पता लगाया है। इसके परिणामस्वरूप वाष्पीकृत चट्टान और पानी का एक विशिष्ट डोनट के आकार का बादल बन गया। एक रिपोर्ट में दावा करते हुए कहा गया है कि यह घटना वास्तविक समय में एक दुनिया के जन्म को देखने और संभावित रूप से ग्रह निर्माण के रहस्यों को जानने के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण अवसर देता है।
खगोलविदों ने दो साल तक इस ASASSN-wv qj तारे का अध्ययन किया। इसकी सभी जानकारी को इकठ्ठा किया औह यह भी पता लगाया कि समय के साथ इस चमक का विकास कैसे हुआ। खगोलविदों के अध्ययन का परिणाम 11 अक्टूबर को नेचर पत्रिका में प्रकाशित हुआ था। लीडेन विश्वविद्यालय के शोधकर्ता और अध्ययन के सह-प्रमुख मैथ्यू केनवर्थी द्वारा इस अचानक किए गए खोज के बारे में जानकारी दी है। उनका कहना है कि एक खगोलशास्त्री ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि ऑप्टिकल फेडिंग से एक हजार दिन पहले तारा इन्फ्रारेड के रूप में चमक रहा था। उन्होंने कहा कि तब मुझे एक असामान्य घटना के बारे में जानकारी थी। उन्होंने कहा कि ईमानदारी से बताऊं, चो यह अनुभव मेरे लिए बेहद आश्चर्यचकित करने वाला था। ब्रिस्टल विश्वविद्यालय के एक शोधकर्ता और सह-प्रमुख लेखक साइमन लॉक ने इस बारे में विस्तान से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमारी गणना और कंप्यूटर मॉडल चमकते वस्तु के तापमान और आकार को बताते हैं। इसके साथ ही चमक कितने समय तक रहता है। दो बर्फीले विशाल एक्सोप्लैनेट की टक्कर की तरह है।