गुवाहाटीः एकती लेडीज क्लब की अध्यक्षा अर्चना चौधरी, सचिव सुनीता सराफ के नेतृत्व में पितृपक्ष के उपलक्ष्य में आत्मनिर्भर एक चैलेंज के तहत वीरूबाड़ी, काला पहाड़ में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम आयोजित कराने में वहां की देखरेख करनेवाले अशोक का पूरा सहयोग रहा। बता दें कि यहां आत्मनिर्भर संस्था में 50 से अधिक दिव्यांग पैकिंग का कार्य करते हैं। पितृपक्ष के उपलक्ष्य में क्लब ने 50 दिव्यांगजनों के लिए भोजन की व्यवस्था कराई। सबको भोजन कराया गया।
वहीं क्लब की अध्यक्षा ने कहा कि यह क्लब हर साल पितृपक्ष, पूजा, दीपावली, नया साल आदि में इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करती है। उन्हें जरूरी सामग्री वितरित करती है। क्लब की सचिव ने कहा कि हमारी अध्यक्षा अर्चना चौधरी का प्रयास रहेगा कि यह क्लब जरूरतमंदों के सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहेगा। क्लब की अधिकतर सदस्याएं इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग कीं। अध्यक्ष अर्चना, सचिव सुनीता सराफ ने उपस्थित सभी सदस्यों के प्रति बहुत-बहुत आभार जताया, जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम सफल रहा। इस आशय की जानकारी क्लब की उपाध्यक्ष सरोज जैन ने दी।