सेब सेहत के लिए कितना हेल्दी है ये शायद अंदाजा लगा पाना भी कठिन है। हर किसी को सेब खाना पसंद नहीं होता, यही वजह है कि कुछ लोग सेब खाने की बजाय सेब का जूस पीना पसंद करते हैं। जब सेब का रस निकाला जाता है तो उनकी हाइड्रेटिंग क्वालिटी बढ़ जाती है और कुछ प्लांट कंपाउंड बरकरार रहते हैं। सुबह जब आपके पास पौष्टिक स्नैक्स तैयार करने का समय नहीं हो तो सेब का रस पीना एक हेल्दी ऑप्शन हो सकता है। रोजाना सुबह सेब का जूस पीने के यहां 5 आश्चर्यजनक फायदे दिए गए हैं।

हाइड्रेशन : सेब का रस शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इसमें नेचुरल शुगर और जीरो फैट, सोडियम या कोलेस्ट्रॉल होता है। इसे सुबह के ब्रेकफास्ट में लिया जा सकता है।

याददाश्त बढ़ाता है : सेब में प्लांट पिगमेंट क्वेरसेटिन की मात्रा ज्यादा होती है। ये आपके ब्रेन सहित आपके पूरे बॉडी सेल्स की रक्षा करता है। इन फलों में एंटीऑक्सीडेंट भी हाई होते हैं जो आपकी डैमेज सेल्स को रिपेयर करने में मदद कर सकता है।

वेट मैनेजमेंट में मददगार : सेब का रस शरीर को पानी की मात्रा और विटामिन, खनिज, फाइबर, प्रोटीन और अन्य जरूरी पोषक तत्व प्रदान करता है जो आपको तृप्ति का एहसास कराते हैं और भूख को रोकते हैं। ये आपको बहुत ज्यादा कैलोरी खाने से रोकने में मदद करता है।

गट हेल्थ के लिए फायदेमंद : सेब का रस पेक्टिन का एक प्राकृतिक स्रोत है, ये एक घुलनशील फाइबर जो आपके पाचन तंत्र के जरिए फूड को ट्रांसफर करता है और आपको हेल्दी रखता है।