गुवाहाटी : असम में राजनीतिक परिवर्तन करने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) पूरी तरह से तैयार है। आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव से तय होगा कि देश का संविधान बचेगा या नहीं।  वर्तमान समय में बीजेपी सरकार घृणा तथा सांप्रयायिक  विभाजन  के साथ अडानी को और अधिक पूंंजीपति  बनाने में लगी हुई है।  इस कारण भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंकने की जरूरत है। इस आशय की बातें आज माछखोवा स्थित आईटीए सेंटर में आम आदमी पार्टी की असम प्रदेश इकाई की ओर से आयोजित  एक कार्यक्रम में आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कही।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्वशर्मा की जमकर आलोचना की।  इसके साथ ही आगे कहा कि असम में अगप ने  भी शासन किया, इसके बाद कांग्रेस के तरुण गोगोई ने15 साल तथा वर्तमान में भाजपा 7 साल से दिसपुर की गद्दी पर बैठी है। इसके बदले में राज्य की किसी भी ज्वलंत समस्या का समाधान नही कर पा रही है। यह सरकार केवल राजनीतिक सुविधा के लिए अपने हित के लिए काम कर रही है।

दिल्ली तंथा पंजाब में आप की सरकार है,ये सरकार राज्यवासियो के विकास के लिए काम कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली में पहले 10 वर्ष में अच्छे काम करने के लिए दिल्लीवासी ने तीसरी बार भी आप को सरकार में लाई। आम आदमी पार्टी की जहां भी सरकार है वहां विकास की बयार बह रही है, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, नि: शुल्क बिजली, पेयजल, यातायात सुविधा आदि के लिए काम कर रही है।