फल सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। डाइट में प्रतिदिन फलों को शामिल करने से शरीर को कई जरूरी विटामिन और खनिज मिलते हैं जो हमें स्वस्थ रखते हैं। फलों में विटामिन और मिनरल्स के साथ-साथ एंटी-ऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है जो बीमारियों से बचाने का काम करते हैं। लेकिन, फलों का पूरा फायदा तब ही मिलता है जब उन्हें सही समय पर खाया जाए। फलों को खाने का सबसे अच्छा समय नाश्ते के बाद और लंच के पहले माना जाता है। कुछ फल तो रात में खाने से नुकसान भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं कौन से फल है जिन्हें रात के समय खाने से परहेज करना चाहिए। कहीं आपका बच्चा मोटापे का शिकार तो नहीं हो रहा, जान लीजिए बचाव के उपाय नहीं तो हो जाएगा बीमार।
केला : न्यूट्रिएंट्स से भरपूर केला खाने से कई फायदे होते हैं लेकिन रात में केला खाने से नुकसान हो सकता है। केले में कैलोरी की मात्रा काफी ज्यादा होती है जिसके कारण रात के समय खाने के कारण अपच की दिक्कत हो सकती है।
सेब : सेब को सेहत के लिए बेहतरीन फल माना जाता है। यह कई बीमारियों से बचाता है लेकिन अगर सेब को रात में खाया जाए तो इसमें मौजूद फाइबर के कारण पाचन तंत्र के खराब होने का खतरा हो सकता है। एसिडिटी के कारण नींद आने में भी परेशानी हो सकती है।
संतरा : विटामिन सी से भरपूर संतरा बॉडी के इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। हालांकि, रात में संतरा बिलकुल नहीं खाना चाहिए। रात में संतरा खाने से गला खराब होने और सीने में जलन जैसी दिक्कत हो सकती है।
अमरूद : अमरूद विटामिन सी से भरपूर होने के कारण काफी फायदेमंद होते हैं। ए फाइबर से भी भरपूर होते हैं इसलिए रात में खाने से गला खराब होने और पेट फूलने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
अनानास :अनानास भी संतरे की तरह एसिडिक फ्रूट है। रात में अनानास खाने से सीने में जलन और पेट फूलने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।