हमारे घर- में रहने वाली तुलसी एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जो आपके घर में सिर्फ एक पौधा होने या आपकी चाय में स्वाद बढ़ाने के अलावा सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है। अगर आप रोज तुलसी का पानी पीते हैं तो आप कई बीमारियों को दूर भगाते हुए निरोग रह सकते हैं। हिंदू संस्कृति में तुलसी का बड़ा महत्व है यह एक पवित्र पौधा है जिसकी पूजा की जाती है और इसके हेल्थ बेनेफिट के कारण सदियों से आयुर्वेदिक चिकित्सा में इसका उपयोग किया जाता रहा है। तुलसी की पत्तियों को पानी में उबालकर तुलसी वाटर बनाया जाता है। इससे आपके दिमाग और शरीर को स्वास्थ्य लाभ पहुंचता है। 

तुलसी के पानी से बढ़ती है इम्युनिटी : तुलसी का पानी पीने से आपकी बॉडी की इम्युनिटी बढ़ती है। तुलसी को इम्यूनोमॉड्यूलेटरी गुणों के लिए जाना जाता है, जिसका अर्थ है कि यह शरीर की प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को बढ़ाने में मदद कर सकता है।

तुलसी के पानी से पाचन क्रिया में सुधार : तुलसी के पानी से पाचन क्रिया में सुधार होता है। इसमें गैस और सूजन को कम करने के गुण होते हैं। तुलसी का पानी पीने से बेहतर पाचन को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है। 

श्वसन प्रणाली पर अच्छा असर : सदियों से तुलसी का उपयोग पारंपरिक रूप से खांसी, सर्दी और अस्थमा जैसी श्वसन संबंधी समस्याओं को कम करने के लिए किया जाता रहा है। तुलसी का पानी पीने से श्वसन प्रणाली पर अच्छा असर पड़ता है।

तुलसी में एंटी-माइक्रोबियल गुण : तुलसी में एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं जो मुंह के संक्रमण से निपटने और माउथ हेल्थ में सुधार करने में मदद कर सकते हैं।

शरीर को करता है डिटॉक्स : तुलसी के पानी का रोजाना सेवन आपके शरीर को डिटॉक्स करता है। इससे शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है।