गोरखपुर : भाजपा संगठन द्वारा अमृत महोत्सव को लेकर चलाए जा रहे मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर की मिट्टी को कलश में महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता को सौंपा। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आने वाले 25 वर्षों में देश दुनिया का नेतृत्वकर्ता बने इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में व्यापक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 25 साल बाद देश अपनी आजादी का शताब्दी समारोह बना रहा होगा तो उस समय का भारत कैसा होगा? इसे लेकर सभी की इच्छा होगी कि भारत दुनिया का नेतृत्वकर्ता हो। ऐसे सशक्त भारत के लिए भाजपा द्वारा कार्यक्रम चलाया जा रहा है। महानगर भाजपा द्वारा मेरी माटी-मेरा देश अभियान शुरू हो रहा है। लखनऊ में प्रदेश भर से एकत्र मिट्टी से अमृत वाटिक की स्थापना होगी। यह माटी 75 जिलों से जुलूस की शक्ल में पहुंचेगी।
इसके बाद विशेष ट्रेन से इस मिट्टी को दिल्ली भेजा जाएगा। जहां कर्त्यव्य पथ पर अमृत वाटिका की स्थापना होगी। इस दौरान महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, पार्षद रणंजय सिंह जुगनू समेत भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे। यह हिंदुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिंदुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।