तेजपुर: मारवाड़ी युवा मंच तेजपुर जागृति शाखा ने गत दिनों छठी बार अन्नपूर्णा रसोई का कार्यक्रम गणेश मिल चार्ली में खिचड़ी और लड्डू सभी लोगों में वितरण किया। यह मासिक कार्यक्रम था। इस बार यह जरूरतमंद  लोगों में वितरण किया गया। इस  रसोई का लाभ 150 से ज्यादा लोगों ने उठाया।

इसका आयोजन श्रीमती कविता जैन के सहयोग से किया गया। इस कार्यक्रम में शाखा अध्यक्षा शर्मिला लोहिया, मंडल ई की उपाध्यक्ष पूनम शर्मा पांडिया, पूर्व अध्यक्ष निशा जोशी जागृति शाखा के सदस्य रजनी अग्रवाल, सोनू पांडे  कार्यक्रम की संयोजिका कविता जैन मौजूद थी। तेजपुर जागृति शाखा ने सभी सदस्याओं के साथ ही कविता जैन को धन्यवाद दिया।