भोपाल : कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने रविवार को दावा किया कि मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) टूट रही है और इसी लिए इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान घबराहट में हैं और आनन-फानन में प्रदेश की संपत्ति कर्ज में गिरवी रखकर कुछ भी घोषणा कर रहे हैं। सुरजेवाला ने यहां संवाददाताओं से कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा बिखर रही है, टूट रही है। शिवराज सिंह चौहान (घबराहट) में हैं। शिवराज सरकार आनन-फानन में प्रदेश की संपत्ति गिरवी रखकर कुछ भी घोषणा किए जा रही है। उन्होंने चौहान पर निशाना साधते हुए आगे कहा कि जिस व्यक्ति ने 18 साल पाप किए हों, वह 30 दिन में उनका प्रायश्चित कैसे कर सकता है।
मप्र में भाजपा टूट रही है, घबराहट में हैं मुख्यमंत्री : सुरजेवाला