नगांव: पीएनबी पलाश के तहत सीओ नगांव द्वारा नगांव में बटद्रबा थान (एक पवित्र तीर्थ स्थल) में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर पीएनबी सर्किल हेड अभिमन्यु ने कहा कि महान असमिया संत और समाज सुधारक श्रीमंत शंकरदेव के जन्मस्थान के बटद्रबा थान में पौधारोपण कर पीएनबी परिवार को काफी खुशी हो रही है। उल्लेखनीय है कि शंकरदेव ने 19 साल की उम्र में 1468 में श्रीमंत शंकरदेव ने बटद्रबा थान की स्थापना की थी।
कल के इस पौधरोपण कार्यक्रम में नामघर परिसर में करीब 150 पौधे लगाए गए। इस मौके पर बटद्रवा प्रबंधक समिति के समन्वय काबिले तारीफ रहा। उक्त पौधरोपण कार्यक्रम पीएनबी सर्किल नगांव के मंडल प्रमुख अभिमन्यु सिन्हा के नेतृत्व में की गई। सर्कल के अन्य अधिकारियों ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में मदद की। यह जानकारी पीएनबी नगांव के नंदीप सिंह ने दी है।