गुवाहाटी: महानगरवासियों के लिए गत दो दिनों तक बुरी खबर है, जल को जीवन कहा गया है, परंतु शुक्रवार व शनिवार को महानगर के कई इलाकों में पेयजल आपूॢत बाधित रहेगी। जिसके चलते महानगरवासियों की परेशानियों का सामना करने पड़ेगा। आज  गुवाहाटी नगर निगम  (जीएमसी) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी है। जीएमसी का कहना है कि महानगर के पान बाजार तथा दक्षिण शरणिया के 450 एमएम व्यास वाले वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का अत्याधुनिकीकरण तथा स्थानानांतरण का काम चल रहा है,  जिसके चलते महानगरवासियों को सूचित किया गया है। 1 सितंबर तथा 2 सितंबर को महानगर के कई इलाकों में पेयजल वितरण सेवा बाधित रहेगी।

वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का काम 1 सितंबर रात एवं 2 सितंबर की रात तक चलेगा।  इसके बाद इस काम को पूरा कर लिया जाएगा। वहीं जीएमसी ने इस दौरान महानगर के सभी पेयजल के ग्राहकों को इस काम में सहयोग करने का आह्वान किया है। जीएमसी से मिली जानकारी के अनुसार महानगर के छत्रीबाड़ी, पलटन बाजार, रेहाबाड़ी, कछारीबस्ती, बी बरूवा रोड,उलुबाड़ी, गांधीबस्ती, दक्षिण शरणिया, लाचित  नगर, भांगागढ़, राजगढ़ व पूर्व शरणिया आदि इलाकों में अगामी दो दिनों तक पेयजल सेवा बाधित रहेगी। उल्लेखनीय है कि सरकार की लाख कोशिशों के बाद भी महानगर में पेयजल की किल्लत खतम होने का नाम नहीं ले रही है।