जागीरोड: 2023 का राष्ट्रीय खेल दिवस कल भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय के तहत नेहरू युवा केंद्र मोरीगांव के सहयोग से कपिली विकास क्षेत्र के अंतर्गत मणिपुरटॉप गांधीबड़ी में मनाया गया। कार्यक्रम में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित और श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। दिन भर चले कार्यक्रम में विभिन्न खेल शैलियों का प्रदर्शन किया गया और 200 से अधिक एथलीटों की उपस्थिति में क्षेत्र के अनुभवी एथलीटों को सम्मानित किया गया। दोपहर तीन बजे खेल दिवस के संयोजन में स्थानीय खिलाडिय़ों में रोचक फुटबॉल मैच हुआ। इसमें हजारों लोगों ने भाग लिया और खेल का लुत्फ उठाया। इस दौरान मणिपुरटॉप गांव पंचायत के उपाध्यक्ष अमजद अली, एपी सदस्य बिला कुंवर, सामाजिक कार्यकर्ता रत्नेश्वर बरदलै, नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक पार्थ प्रतिम गौतम और मोंटू बरदलै, संघ के अध्यक्ष मुकुल बसुमतारी, सचिव शंकर सेनापति और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति और स्थानीय लोग उपस्थित थे।