यह तो हम सब जानते हैं कि सूर्य का आकार पृथ्वी की तुलना में काफी बड़ा है। वहीं पृथ्वी आए दिन सूर्य के चारो ओर चक्कर लगाती रहती है। खगोल शास्ति्रयों के मुताबिक, पृथ्वी के आकार के लगभग 10 लाख ग्रहों के बराबर सूर्य का आकार है। क्या आपने कभी सोचा है कि जब पृथ्वी का आकार इतना छोटा है तो सूर्य और पृथ्वी दोनों को एक साथ देखने पर कैसा लगता होगा? सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें स्पष्ट देखा जा सकता है कि स्पेस से सूर्य की तुलना में पृथ्वी कैसी दिखती है।

बता दें कि सूर्य, सौर मंडल का सबसे बड़ा ग्रह है, जो इसके केंद्र में स्थित है। सूर्य का व्यास पृथ्वी के व्यास का लगभग 109 गुना है और इसमें सौर मंडल का 99.8 प्रतिशत द्रव्यमान शामिल है। यानी कि आप ऐसे सोच सकते हैं कि दस लाख पृथ्वियां सूर्य के भीतर समा सकती हैं। अब आप खुद ही सोच सकते हैं कि सूर्य का आकार कितना अधिक विशाल होगा। हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें पृथ्वी और सूर्य के आकार को तुलनात्कम रूप में प्रस्तुत किया गया है। वीडियो देखकर ये एहसास होता है कि हमारा ग्रह सूर्य की तुलना में कितना छोटा है। यह कल्पना करना बहुत कठिन है। खासतौर पर तब जब सूर्य आकाश में बहुत छोटा दिखाई देता है।