भारत के चंद्रयान 3 के चांद पर सफल लैंडिंग के बाद अब जापान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। 26 अगस्त 2023 को जापान अपना एक स्मार्ट लैंडर चांद के लिए लॉन्च करने जा रहा है। बता दें कि ये लॉन्चिंग जापानी एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA)) द्वारा की जा रही है। बता दें कि जापान का स्मार्ट लैंडर तनेगाशिमा स्पेस सेंटर से HwA बूस्टर पर XRISM मिशन के साथ राइड-शेयर पेलोड के रूप में लॉन्च किया जाएगा। हासिल जानकारी के मुताबिक लैंडर को भारतीय समयानुसान सुबह 6 बजे के करीब लॉन्च किया जाएगा। ये दिलचस्प खबर सामने आने के बाद, पूरी दुनिया का ध्यान अब जापान की ओर है। खासतौर पर तब, जब अभी-अभी रूस का लूना 25 मून लैंडिंग में विफल रहा है। ऐसे में जापान के लिए ये मिशन अब एक चुनौती है, तो चलिए दुनिया के इस नए मिशन मून के बारे में सबसे महत्वपूर्ण 2 बिंदु जानें।
उद्देश्य : जापान की एयरोस्पेस एजेंसी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर इस मिशन मून से जुड़ी जानकारी शेयर की है। इसके मुताबिक जापान के ये स्मार्ट लैंडर चंद्रमा के आंतरिक भाग की जांच करेगा, जिससे चंद्रमा की उत्पत्ति और इलके विकास के बारे में बहुत कुछ समझा जा सकता है। साथ ही जापान का ये स्मार्ट लैंडर चांद पर सटीक लैंडिंग से जुड़ी तकनीकों पर रिसर्च करेगा। लैंडिंग रडार, नेविगेशन, ऑब्सटेकल डिटेक्शन : जापान के इस नए अंतरिक्ष यान पर कई एडवांस तकनीक का उपयोग किया गया है, ताकि ये चांद पर अपनी रिसर्च पूरी कर पाए। बता दें कि जापान का इस SLIM अंतरिक्ष यान में लैंडिंग रडार, इमेज मैचिंग नेविगेशन और ऑब्सटेकल डिटेक्शन जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं, जो चांद पर लैंडिंग से लगाकर उसके डेवलपमेंट तक, हर पहलू पर जांच स्टडी करेगा।